आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी को सेवानिवृत्त दम्पति ने भेंट किया कुलर, समाज ने जताया आभार

0

 

आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी को सेवानिवृत्त दम्पति ने भेंट किया कुलर, समाज ने जताया आभार



उत्तम साहू,नगरी।
भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 01 निवासी सेवानिवृत्त लिपिक दम्पति श्रीमती ईश्वरी ध्रुव एवं श्री डी.एस. ध्रुव ने आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी को एक कुलर भेंट किया। दम्पति के इस सहयोग से समाज भवन में आने वाले समाजजनों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कुलर प्राप्त होने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दम्पति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। समाजजनों ने कहा कि ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा और परोपकार की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने दम्पति के इस प्रेरणादायी कदम की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस अनुकरणीय योगदान से अन्य लोग भी समाजहित में आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के विकास और सामुदायिक एकता को मजबूत बनाने में ऐसे सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

इस अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज नगरी द्वारा श्रीमती ईश्वरी ध्रुव एवं श्री डी.एस. ध्रुव के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की मंगलकामना की गई।

कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव पुरन नेताम, संरक्षक भावंत ध्रुव, नगर अध्यक्ष कैलाश मरई सहित अवध मरकाम, हीरा मरकाम, चिंतामणि मरकाम, सियाराम नेताम, विरेंद्र सलाम, संतोष नेताम, टामेश नेताम, कांता कुंजाम, शैल्य नेताम, तरुणा ध्रुव, मीना देवी शांडिल्य, शशिकला ध्रुव, पुष्पा देवी मंडावी, अनीता मरकाम, दुर्गा मरई, बासन मरकाम, सविता मरकाम, हेमराज कुंजाम, मदन मरकाम, रामस्वरूप सामरथ, बलराम कुंजाम, मदन मंडावी, चंद्रकुमार ध्रुववंशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाजजनों ने दम्पति के इस सराहनीय योगदान को सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !