जमीन के टुकड़े के लिए दादा का हत्या, नाती बना कातिल

0

 

जमीन के टुकड़े के लिए दादा का हत्या, नाती बना कातिल



सूरजपुर। जमीन विवाद की आग ने एक परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा। रिश्तों की मर्यादा उस समय तार-तार हो गई, जब एक नाती ने अपने ही दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, पीढ़ा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग का अपने परिजनों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष सूरजपुर न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। कोर्ट से लौटते समय पर्री गांव के पास विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से दादा को कुचलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू निकालकर बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी नाती को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जमीन के विवाद जब रिश्तों पर हावी हो जाते हैं, तो अपने ही अपनों के दुश्मन बन जाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !