आदिवासी ध्रुव गोंड समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, माखन ध्रुव बने तहसील अध्यक्ष

0

 

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, माखन ध्रुव बने तहसील अध्यक्ष




उत्तम साहू,नगरी। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी के कर्मचारी प्रकोष्ठ का पद रिक्त होने के कारण सभा भवन नगरी में कर्मचारियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मचारी प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत माखन ध्रुव को कर्मचारी प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष, अनित ध्रुव को कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्रीमती तुलसी ध्रुव को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों एवं समाजजनों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में कर्मचारी प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकता और समाज हित के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष माखन ध्रुव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी वर्ग को संगठित, सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के विकास और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

बैठक में समाज के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, वित्त सचिव मानिक लाल ध्रुव, स्कंध ध्रुव, अर्जुन नेताम, प्रेमलाल ध्रुव, कृपाराम मरकाम, सोनेंद्र ध्रुव, हीरा मरकाम, महेंद्र सोरी, बल्दूराम नेताम, अतुल ध्रुव, गेंदलाल नेताम, रामकुमार ध्रुव, कुलदीप नेताम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !