युवा शक्ति को मिला नया नेतृत्व: यश जैन बने भाजपा युवा मोर्चा नगरी मंडल के महामंत्री

0

 

युवा शक्ति को मिला नया नेतृत्व: यश जैन बने भाजपा युवा मोर्चा नगरी मंडल के महामंत्री



उत्तम साहू,नगरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगरी मंडल को युवा नेतृत्व के रूप में एक नई ऊर्जा मिली है। संगठनात्मक विस्तार और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पार्टी नेतृत्व ने सक्रिय युवा कार्यकर्ता यश जैन को भाजयुमो नगरी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है तथा संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर यश जैन ने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा, भाजपा नगरी मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास जैन सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

यश जैन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने वाला संगठन है। वे युवाओं को पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से नगरी क्षेत्र में युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जा सकेगा।

यश जैन का संगठनात्मक जीवन काफी सक्रिय और प्रेरणादायी रहा है। वे लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे नगर सह मंत्री नगरी, सोशल मीडिया प्रभारी रायपुर महानगर तथा विभाग संयोजक रायपुर दक्षिण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन संचालन, युवाओं से संवाद और नेतृत्व क्षमता के कारण वे युवा वर्ग के बीच एक सक्रिय एवं लोकप्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं।

भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यश जैन के अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

यश जैन के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। युवा नेतृत्व को मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !