NSUI ने भीगते बारिश में कटघोरा विधायक का पुतला फूंका

0

 NSUI ने भीगते बारिश  में कटघोरा विधायक का पुतला फूंका



कोरबा - कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह ग्राम उतरदा में विद्यालय भवन निर्माण के भूमि पूजन को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष  मनमोहन राठौर ने भूमि पूजन की प्रक्रिया, स्वीकृत राशि और प्रशासनिक जानकारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि छात्र आंदोलन और पुतला दहन की घोषित तिथि से ठीक एक दिन पहले आनन-फानन में भूमि पूजन किया गया।


राशि को लेकर सवाल

मनमोहन राठौर ने पूछा कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रेलडबरी, लोटनापारा जयंती नगर एवं उतरदा के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है, इसकी अब तक सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई है।


जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई सूचना

एनएसयूआई का दावा है कि भूमि पूजन की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संकुल स्तर के जिम्मेदार लोगों तक को नहीं थी, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।


आंदोलन के दबाव में निर्णय का आरोप

मनमोहन राठौर ने कहा कि जर्जर भवन, अधोसंरचना की कमी और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा था। पुतला दहन की घोषणा के बाद ही निर्माण प्रक्रिया में तेजी आना कई सवाल खड़े करता है।


जवाबदेही की मांग

एनएसयूआई ने मांग की है कि स्वीकृत बजट, निर्माण एजेंसी और कार्ययोजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि शिक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके जिसमें मुख्य रूप से परमेश्वर कौशिक, लक्ष्मी बंजारे, आकाश बर्मन ,करण पटेल,प्रदीप कश्यप मुकेश यादव  ओमप्रकाश पटेल, भूपेंद्र चौबे, रामकिशन पटेल, कमलेश, देवेंद्र यादव, एवं भारी संख्या में nsui के साथी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !