🚨 डायल-112 की तत्परता पर धमतरी पुलिस का सरप्राइज चेक, महज 5 मिनट में मौके पर पहुंची टीम

0

  

🚨 डायल-112 की तत्परता पर धमतरी पुलिस का सरप्राइज चेक, महज 5 मिनट में मौके पर पहुंची टीम



उत्तम साहू 

धमतरी, 23 जुलाई 2026। आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता और रिस्पांस टाइम का आकस्मिक परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आयोजित इस सरप्राइज चेक में डायल-112 टीम ने महज 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी तत्परता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने डायल-112 की रिस्पांस क्षमता परखने के लिए कंट्रोल रूम को सड़क दुर्घटना की एक काल्पनिक सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और मात्र पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्वयं डायल-112 टीम के रिस्पांस टाइम, कार्यप्रणाली, आपसी समन्वय एवं आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई का निरीक्षण किया। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ आमजन की सहायता करने के निर्देश दिए।

धमतरी पुलिस का यह आकस्मिक परीक्षण आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि दुर्घटना, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को कम से कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना, अपराध या तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 पर संपर्क करें। धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए 24×7 तत्पर 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !