13 जुलाई को धमतरी रोजगार कार्यालय में लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 182 पदों पर होगी भर्ती
उत्तम साहू, थेधमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा आगामी 13 जुलाई को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, फार्मासिस्ट असिस्टेंट, सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कुल 182 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प में 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, फार्मेसी ग्रेजुएट तथा कम्प्यूटर डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

