स्कूल जाते छात्र का रास्ते से अपहरण, गौठान में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई; वायरल वीडियो के बाद 6 हिरासत में

0

 

स्कूल जाते छात्र का रास्ते से अपहरण, गौठान में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई; वायरल वीडियो के बाद 6 हिरासत में



सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार घटना अड़भार थाना क्षेत्र की है। पीड़ित छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल का विद्यार्थी है। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल के लिए निकला था। आरोप है कि सेजेस स्कूल के पास चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान क्षेत्र में ले गए।

परिजनों का आरोप है कि वहां छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में एक युवक छात्र को लगातार थप्पड़ और मुक्के मारता दिखाई दे रहा है। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान छात्र की बाइक की चाबी और नकदी भी छीन ली गई।

घटना के बाद छात्र शाम करीब 4 बजे घर पहुंचा और पूरी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने बताया कि मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !