संतोषी नगर ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़ 15 फीट नीचे गिरा ट्रक, कार भी चपेट में, जनहानि टली

0

 

संतोषी नगर ब्रिज पर बड़ा सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़ 15 फीट नीचे गिरा ट्रक, कार भी चपेट में, जनहानि टली



रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (RJ 31 GB 3122) तेज गति से आ रहा था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

दुर्घटना में कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

इस दौरान कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !