सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए 27 जुलाई तक आमंत्रित हैं नामांकन
उत्तम साहू,धमतरी, 07 जुलाई 2026/ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र संगठन निर्धारित अवधि के भीतर अपना नामांकन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग, धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि नामांकन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग, धमतरी से संपर्क किया जा सकता है।

