गरियाबंद में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित बचाया, लोगों से की जागरूक रहने की अपील

0

 


गरियाबंद में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित बचाया, लोगों से की जागरूक रहने की अपील


गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अपने संरक्षण में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बजाड़ी गांव में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना जनपद सदस्य सुभाष यादव ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी दास के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ दुर्लभ जीव को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

वन विभाग के मुताबिक, पैंगोलिन अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है। इसके शरीर पर मौजूद मजबूत शल्क (कवच) इसकी विशेष पहचान हैं। यह मुख्य रूप से चींटियों और दीमकों को खाकर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू के बाद पैंगोलिन की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में पैंगोलिन या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते वन्यजीवों को सुरक्षित बचाया जा सके।

वन विभाग का कहना है कि जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। विभाग का उद्देश्य दुर्लभ प्रजातियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !