नगरी..आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में हुआ गोद भराई कार्यक्रम, गर्भवती माताओं को दी गई पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

0

 

नगरी..आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में हुआ गोद भराई कार्यक्रम, गर्भवती माताओं को दी गई पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी



उत्तम साहू 

नगरी। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में गर्भवती माताओं के लिए पारंपरिक एवं जागरूकतापूर्ण गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित खान-पान, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री नरेश पटेल एवं विवेकानंद वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गर्भवती माताओं श्रीमती रोशनी यादव, श्रीमती भूमिका चंदेल, श्रीमती ममता निर्मलकर, श्रीमती प्रियंका एवं श्रीमती गुंजा साहू की गोद भराई की रस्म विधिवत संपन्न कराई गई।



कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता और उचित देखभाल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दमयंती साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती सुशीला गिरि एवं श्रीमती महेश्वरी यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर मितानिन अश्वनी खरे एवं गायत्री निषाद, सहायिका नीरा भरेवा सहित वार्ड की माताएं एवं बच्चे भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने गर्भवती माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की। आयोजन के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !