नकटी गांव के विस्थापित परिवारों की मदद को आगे आए नगरी-सिहावा के समाजसेवी

0

 

नकटी गांव के विस्थापित परिवारों की मदद को आगे आए नगरी-सिहावा के समाजसेवी

बुलडोजर कार्रवाई के बाद संकट में फंसे परिवारों को राशन, बैटरी और बल्ब वितरित कर दिया मानवीय सहयोग



उत्तम साहू 

नगरी/रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप नकटी (सम्मानपुर) गांव में हाल ही में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद संकट में फंसे प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नगरी-सिहावा क्षेत्र के समाजसेवियों ने मानवीय पहल की है। बेघर हुए परिवारों की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए समाजसेवियों ने गांव पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार, नकटी गांव में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किए गए 85 से अधिक मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार अपने आशियाने और जरूरी सामान से वंचित हो गए। बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे प्रभावित परिवारों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे कठिन समय में नगरी-सिहावा क्षेत्र के समाजसेवी सन्नी छाजेड़, प्रिंस जैन, अनिल वाधवानी, तीर्थराज साहू, शिवा प्रधान, सोनू यादव, खेमराज साहू, सत्यम भट और विजय कुंजाम ने आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद की।

समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, आटा, तेल, सब्जी और मसाले सहित अन्य आवश्यक सूखा राशन वितरित किया गया, ताकि प्रभावित परिवारों को भोजन के लिए तत्काल राहत मिल सके। इसके साथ ही जिन परिवारों के पास बिजली की व्यवस्था नहीं है, उन्हें बैटरी और बल्ब भी उपलब्ध कराए गए।

प्रभावित ग्रामीणों से की बातचीत

समाजसेवियों ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए बताया कि मकान टूटने के बाद उन्हें रहने, भोजन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

समाजसेवियों ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है। इस मानवीय पहल से बेघर हुए परिवारों को कठिन परिस्थितियों के बीच बड़ी राहत मिली।

ग्रामीणों ने नगरी-सिहावा क्षेत्र से पहुंचे समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिली यह सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !