सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यनारायण राव ने ग्रहण की पेंशनर्स समाज की सदस्यता, 5001 का सहयोग प्रदान किया

0

 

सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यनारायण राव ने ग्रहण की पेंशनर्स समाज की सदस्यता, 5001 का सहयोग प्रदान किया


उत्तम साहू,नगरी-सिहावा। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की तहसील शाखा नगरी में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यनारायण राव ने समाज की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए समाज से जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर्स रमेश सार्वा, पी.आर. चंद्रवंशी, एस.आर. सिन्हा, बी.एस. सुरेशा एवं एल.एन. दीक्षित ने श्री राव का वंदन, श्रीफल भेंट एवं पुष्पों से स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही सूर्यनारायण राव ने पेंशनर्स समाज की गतिविधियों एवं विकास कार्यों के लिए स्वेच्छा से ₹5001 की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह राशि समाज के विकास और भविष्य की गतिविधियों में उपयोग की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान श्री राव का उपस्थित पेंशनर्स साथियों से परिचय कराया गया। सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत करते हुए उनकी उदारता की सराहना की और समाज के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर के.एल. सिन्हा, डी.एस. ध्रुव, सुश्री शकुन कश्यप, हेमंत साहू, जी.सी. साहू, जगदीश साहू, एस.पी. ग्वाले, गोपीचंद यादव, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !