QCI गुणवत्ता मूल्यांकन में धमतरी का गौरव बढ़ा, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक प्रदेश में तीसरे स्थान पर

0

 QCI गुणवत्ता मूल्यांकन में धमतरी का गौरव बढ़ा, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक प्रदेश में तीसरे स्थान पर

100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार, 5 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज; कलेक्टर ने दी बधाई



उत्तम साहू,धमतरी। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में धमतरी जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा किए गए गुणवत्ता मूल्यांकन में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, नवाचार और कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



क्यूसीआई के मूल्यांकन में शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना, रोजगार एवं प्लेसमेंट, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, संस्थागत प्रबंधन और समग्र गुणवत्ता मानकों सहित विभिन्न पहलुओं का आकलन किया गया। इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संस्थान ने प्रदेश के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान बनाई।


इस उपलब्धि पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संस्थान के प्राचार्य, प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अधिक रोजगारोन्मुख और नवाचार आधारित बनाने के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।



संस्थान के प्राचार्य अमित मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2026 में उत्तीर्ण 120 विद्यार्थियों में से 100 से अधिक विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यावसायिक कंपनियों में रोजगार मिल चुका है, जबकि शेष विद्यार्थियों का चयन भी प्रक्रिया में है। चयनित विद्यार्थियों को न्यूनतम 1.80 लाख रुपये, औसतन 3.03 लाख रुपये तथा अधिकतम 5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुआ है।


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का चयन Maruti Suzuki, Nuvoco Vistas, Welspun, Tata EV, Daikin, Rico Auto Industries सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।


संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व विद्यार्थियों और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। संस्थान द्वारा आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के विस्तार, कौशल आधारित प्रशिक्षण और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय पर लगातार कार्य किया जा रहा है।


यह उपलब्धि न केवल भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, बल्कि पूरे धमतरी जिले की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !