धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

0

 

धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

एसपी भावना पांडेय ने जारी किए आदेश, थाना और चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां



उत्तम साहू,धमतरी, 21 जुलाई 2026। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग के अनुसार इस फेरबदल का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के बेहतर संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा आमजन को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • निरीक्षक शरद ताम्रकार — रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी।
  • निरीक्षक अरुण साहू — थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा।
  • निरीक्षक उमेश पाटिल — रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा।
  • निरीक्षक समीर तिवारी — रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर।
  • निरीक्षक सन्नी दुबे — रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री।
  • निरीक्षक तापेश्वर नेताम — थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी।
  • निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव — रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई।
  • निरीक्षक चन्द्रकांत साहू — थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसिंग होगी और मजबूत

पुलिस विभाग के अनुसार, जिन थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पूर्व में सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व को मजबूती मिलने के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचना की गुणवत्ता और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण में तेजी आने की उम्मीद है।

एसपी भावना पांडेय ने स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग, नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई, लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण और आमजन के साथ बेहतर संवाद को प्राथमिकता देने कहा गया है।

धमतरी पुलिस का यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में जवाबदेह, प्रभावी और जनकेंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !