पति के दूसरी पत्नी से प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पहली पत्नी ने गन्ना काटने वाली आरी से काटा गला

0

 

पति के दूसरी पत्नी से प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पहली पत्नी ने गन्ना काटने वाली आरी से काटा गला



बालोद। जिले के नेवारीकला गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति की दूसरी पत्नी से नाराज पहली पत्नी ने कथित तौर पर गन्ना काटने वाली आरी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 47 वर्षीय दयाबाई सोनकर के रूप में हुई है। वहीं हत्या के आरोप में उसके पति चिम्मनलाल साहू की पहली पत्नी अमृत बाई साहू को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि चिम्मनलाल साहू मजदूरी करता है। उसकी पहली शादी अमृत बाई से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं। करीब पांच वर्ष पहले उसका दयाबाई सोनकर से प्रेम संबंध हुआ और उसने उससे भी विवाह कर लिया। दयाबाई के भी दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद से अमृत बाई पति के इस रिश्ते से नाराज रहती थी और उसे लगता था कि चिम्मनलाल दूसरी पत्नी को अधिक महत्व देता है। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

पुलिस के अनुसार, 29 जून की रात करीब 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अमृत बाई ने कथित रूप से दयाबाई पर हमला कर दिया। पहले उसकी गर्दन पर वार किया और फिर गन्ना काटने वाली आरी से गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग गई, कपड़े बदले और कुछ देर बाद वापस लौट आई ताकि किसी को उस पर शक न हो।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे परिजनों ने दयाबाई का शव खून से लथपथ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अमृत बाई को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !