पेंशनर्स समाज ने स्व. मंगतू राम मरकाम को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपी संवेदना राशि
कोहिनपारा में शोक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्त की गहरी संवेदना
शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना
उत्तम साहू
नगरी। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के सदस्य एवं सेवानिवृत्त वनपाल स्वर्गीय मंगतू राम मरकाम के निधन पर ग्राम कोहिनपारा में आयोजित नहावन (शोक) कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज की ओर से शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संवेदना राशि भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. मंगतू राम मरकाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं सेवाओं को स्मरण किया तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष आर.एल. देव, पेंशनर्स एवं पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, पी.आर. चंद्रवंशी, डी.एस. ध्रुव, शोभी राम नेताम, कंजन सिंह ध्रुव, आर.एस. मरकाम, आर.डी. नेताम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा गोंडवाना समाज के अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, संरक्षक रामप्रसाद मरकाम, शकुंतला ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव, दलगंजन मरकाम, शशि ध्रुव, अजजा शासकीय सेवक संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव, नकुल नेताम, शिवचरण नेताम, रमेश कुमार टंडन, जे.पी. यादव, एम.एस. जयसिंघू, एम.एस. कुर्रू, सुरेश ध्रुव, हरक मंडावी, माखन ध्रुव, बुधराम नेताम, मदन सेन, एम.एल. निषाद, शांति पटेल, सुनीता ध्रुव, बिंदा मरकाम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


