सात सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक अंबिका मरकाम से लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन

0

 

सात सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक अंबिका मरकाम से लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन



उत्तम साहू,नगरी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड नगरी (जिला धमतरी) ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शासन स्तर पर आवश्यक पहल कर शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर के सहायक एवं समग्र शिक्षक लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए उनसे मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति का लाभ देने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, टीईटी एवं विभागीय परीक्षा से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण, पदोन्नति में वरिष्ठता का संरक्षण, वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) एप की तकनीकी समस्याओं का समाधान, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति तथा युक्तियुक्तकरण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक पद को यथावत रखने सहित सात प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से न केवल शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक अंबिका मरकाम उनकी मांगों को शासन तक मजबूती से पहुंचाकर शीघ्र निराकरण के लिए सार्थक पहल करेंगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के विकासखंड नगरी एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !