गुरु पूर्णिमा पर नगरी के गायत्री मंदिर में उमड़ी श्रद्धा,

0

 

गुरु पूर्णिमा पर नगरी के गायत्री मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, 

हवन-पूजन और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



उत्तम साहू,नगरी, 29 जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगरी स्थित गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार के तत्वावधान में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों, माताओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े गुरु भाई-बहनों का तिलक लगाकर, श्रीफल एवं गायत्री परिवार का कैलेंडर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संदेश भी देता है। समारोह में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, माताओं, बहनों, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल और गरिमामय बन गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !