नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई

0

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई



अभनपुर। अभनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम ढोढरा निवासी आसदेव ध्रुव उर्फ आसू ने कथित रूप से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर उसने बालिका को धमकी भी दी।

बालिका के लापता होने पर परिजनों ने अभनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !