महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर विधायक अंबिका मरकाम ने दी शुभकामनाएं

0

 

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा पर विधायक अंबिका मरकाम ने दी शुभकामनाएं




उत्तम साहू,नगरी/सिहावा। महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा, समरसता और मानव कल्याण का अनुपम प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। महाप्रभु की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की दिव्य रथयात्रा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगलमय परिवर्तन लेकर आए। यह पावन अवसर समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और लोककल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे।

विधायक अंबिका मरकाम ने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा पर्व को श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा सामाजिक सद्भाव एवं परंपराओं का सम्मान बनाए रखने की अपील करते हुए सभी के सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !