🚨 ब्रेकिंग न्यूज | धमतरी 🚨
मगरलोड में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत
मृतक दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी
उत्तम साहू,नगरी धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंडरीपानी और खड़मा के बीच हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान गांव में उसके बड़े भाई के निधन की सूचना मिलने पर दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।
👉 अपडेट जारी...

