ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल
बाबा बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जाते समय ललितपुर के पास हुआ हादसा, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
रायपुर/ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण देव सिंह अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ललितपुर के समीप उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें वे घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।
फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।


