विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर आज नगरी में सर्व आदिवासी समाज की अहम बैठक

0

 

विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर आज नगरी में सर्व आदिवासी समाज की अहम बैठक

9 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के साथ सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा, सर्व आदिवासी समाज भवन में दोपहर 1 बजे से बैठक



उत्तम साहू,नगरी/धमतरी। विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम को इस वर्ष 9 अगस्त को नगरी में आयोजित किए जाने की तैयारियों को लेकर आज सर्व आदिवासी समाज नगरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक नगर पंचायत नगरी स्थित सर्व आदिवासी समाज भवन में दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

सर्व आदिवासी समाज नगरी के अध्यक्ष उमेश देव के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाए जाने के विषय पर भी सामाजिक स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सामाजिक चिंतन एवं चर्चा होगी।

सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव ने बताया कि बैठक में सर्व आदिवासी समाज के सभी तहसील पदाधिकारी, विभिन्न आदिवासी समाजों के पदाधिकारी, प्रभागों के सदस्य तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !