दुख की घड़ी में सरकार का बड़ा सहारा: अंतिम संस्कार सहायता राशि बढ़ाने पर बलजीत छाबड़ा ने जताया आभार

0

 

दुख की घड़ी में सरकार का बड़ा सहारा: अंतिम संस्कार सहायता राशि बढ़ाने पर बलजीत छाबड़ा ने जताया आभार



उत्तम साहू,नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने राज्य सरकार द्वारा श्रद्धांजलि (अंत्येष्टि) सहायता राशि में की गई वृद्धि को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परिस्थितियों को समझते हुए गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के लिए अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म हेतु दी जाने वाली सहायता राशि ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दी है। यह निर्णय संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करेगा।

बलजीत छाबड़ा ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी कठिन समय लेकर आती है। ऐसे समय में सरकार द्वारा दी जाने वाली बढ़ी हुई सहायता राशि शोकाकुल परिवारों के लिए राहत का कार्य करेगी और यह राज्य सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का इस जनहितकारी पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार गरीब, जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता करते हुए जनकल्याणकारी फैसले ले रही है।

नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम बताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !