नगरी में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का आत्मीय स्वागत, सिहावा के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता, क्षेत्रीय समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का दिया आश्वासन
उत्तम साहू,नगरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नगरी प्रवास के दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
स्वागत समारोह में पूर्व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर तथा पूर्व विधायक विनय जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अशोक सोम, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेन्द्र ठाकुर, कैलाश प्रजापति, निकेश ठाकुर, अख्तर खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनवर राजा, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, मनोज, साक्षी पेमन स्वर्णबेर, भूषण साहू, दुर्गेश कश्यप, टेश्वर ध्रुव, सत्यवती नेताम, नंदिनी साहू सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेता प्रतिपक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सिहावा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक अंबिका मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष को क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं, लंबित कार्यों और स्थानीय जनाकांक्षाओं से अवगत कराते हुए विधानसभा में इन विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का आग्रह किया।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आश्वस्त किया कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसरोकार के मुद्दों पर जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा का माहौल बना रहा।


