खरेंगा हाई स्कूल पहुंची धमतरी पुलिस, छात्रों को नशे,साइबर ठगी और महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

0


खरेंगा हाई स्कूल पहुंची धमतरी पुलिस, छात्रों को नशे,साइबर ठगी और महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत विद्यार्थियों को कानून, यातायात नियम, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, सुरक्षित व नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प



उत्तम साहू,धमतरी, 3 जुलाई। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत धमतरी पुलिस लगातार स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में जनजागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम खरेंगा हाई स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सवालों का सरल भाषा में जवाब देते हुए उन्हें कानून, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ उज्ज्वल भविष्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि युवाओं में कानून के प्रति विश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, थाना अर्जुनी के पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !