राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, बेलरगांव में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

0


राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, बेलरगांव में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मनोज साक्षी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा— "आस्था के नाम पर जनता के विश्वास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"



उत्तम साहू,नगरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राम मंदिर चंदा मामले को लेकर सोमवार को देशभर के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस द्वारा "हल्ला बोल" प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में नगरी विकासखंड के बेलरगांव में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साक्षी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर एकत्र किए गए चंदे का पूरा हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जवाबदेही की मांग कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेन्द्र सिंह ठाकुर, महामंत्री कैलाश प्रजापति, प्रमोद कुंजाम, उमेश देव, असकरन पटेल, सुभाष साहू, आत्मा सोरी तथा हिदेश सोनवानी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता आवश्यक है।

धरना-प्रदर्शन में अनवर रज़ा (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगरी), दऊवा लाल देवांगन, लग्नू राम, राजेंद्र पुजारी, बंसी यादव, भूषण साहू, वेदराम साहू, दुर्गेश कश्यप, हनीफ खान, सुरेश कोर्राम, निर्मल पटेल, कुंजबिहारी, श्रवण बघेल, प्रवीर कश्यप, खिलेंद्र सेन, रूपचंद्र कीर्तन, दुर्गेश नंदिनी, नंदिनी साहू, प्रेमांशु प्रजापति, योगेश मरकाम, रामकुमार सरोज, अय्यूब खान सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !