जन्मदिन पर नहीं काटा केक, विकास कार्यों की दी सौगात: अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने जनसेवा को बनाया उत्सव

0

 

जन्मदिन पर नहीं काटा केक, विकास कार्यों की दी सौगात: अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने जनसेवा को बनाया उत्सव



नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने जन्मदिन को निजी उत्सव की बजाय जनसेवा और विकास कार्यों के नाम समर्पित कर एक अलग मिसाल पेश की। केक काटने और भव्य आयोजन से दूर रहकर उन्होंने पूरे दिन नगरवासियों के बीच रहकर विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण, पौधारोपण और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया। उनकी इस पहल की नगरभर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कक्ष में भगवान श्री गणेश की महाआरती से हुई। इसके बाद उपाध्यक्ष, पार्षदों, एल्डरमैन और जनप्रतिनिधियों के साथ मुक्तिधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद नगर के विभिन्न वार्डों में करोड़ों नहीं बल्कि ज़रूरत आधारित विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई निर्माण कार्यों की सौगात दी गई। वार्ड क्रमांक 10 में 8 लाख और वार्ड क्रमांक 12 में 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का भूमि पूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 11 में 3 लाख की लागत से बनने वाले पाथवे एवं चेकर टाइल्स का शुभारंभ हुआ। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में 6 लाख की लागत से निर्मित महिला भवन का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया गया।

वार्ड क्रमांक 7 में 3 लाख की लागत से बने अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसी वार्ड और वार्ड क्रमांक 6 में चेकर टाइल्स निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। वार्ड क्रमांक 4 में पार्षद नरेश पटेल की पार्षद निधि से विकसित मिनी गार्डन और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण एवं लोकार्पण किया गया, जबकि वार्ड क्रमांक 3 में 2 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह भी शामिल हुईं। नगर पंचायत के सभा कक्ष में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले तीन कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके बाद अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा सहित पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा, "मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उत्सव जनता की सेवा है। नगरवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा संकल्प है कि नगर के हर वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।"

जनसेवा को समर्पित इस अनूठे जन्मदिवस ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि यदि चाहें तो व्यक्तिगत अवसरों को भी समाज और विकास के पर्व में बदल सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !