वन विभाग का सफल ऑपरेशन: सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकला तेंदुआ, सुरक्षित जंगल में पहुंचा

0

 वन विभाग का सफल ऑपरेशन: सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकला तेंदुआ, सुरक्षित जंगल में पहुंचा


उत्तम साहू 

नगरी। नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम महमल्ला में सूखे कुएं में गिरे तेंदुए का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल की ओर रवाना कर दिया। वन विभाग की सूझबूझ, त्वरित कार्रवाई और सुनियोजित प्रयासों की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।


जानकारी के अनुसार ग्राम महमल्ला के एक सूखे कुएं में तेंदुआ गिर गया था। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।



वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बिना किसी जल्दबाजी के पूरी सावधानी के साथ कुएं में एक लंबी सीढ़ी उतारी, ताकि तेंदुआ स्वयं सुरक्षित बाहर निकल सके। कुछ देर तक स्थिति का आकलन करने के बाद तेंदुए ने सीढ़ी का सहारा लिया और धीरे-धीरे कुएं से बाहर निकल आया। बाहर आते ही वह सीधे पास के जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर बनाए रखा, जिससे रेस्क्यू अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा।


ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की तत्परता, धैर्य और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि यदि समय पर वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। टीम ने न केवल वन्यजीव की जान बचाई, बल्कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को भी टाल दिया।



वन विभाग की इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम, सही रणनीति और संयम के साथ मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के इस सराहनीय प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !