माखनपुर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना महंत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जनसंपर्क बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
पाली/कोरबा। ग्राम माखनपुर में शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता से निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा, हरीश परसाई, अनिल गुप्ता, अमित भदौरिया, दीलेश्वर सीदार, डी.के. आदिले, अमरनाथ, सुकालू पटेल, हेमंत नागदेव, मनोहर कोरम, लवन भाई, जान कुंवर सारोटिया, कांति सारोटिया, निराश टेकाम, लक्ष्मीनारायण जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैठक को सफल बताते हुए सांसद ज्योत्सना महंत सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

