प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रांजल शील का चयन

0

 

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रांजल शील का चयन

कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल की सफलता, पहली सूची में कांकेर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित



उत्तम साहू 

नगरी। छत्तीसगढ़ शासन के विशेष प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय दुर्गा चौक नगरी के पूर्व छात्र प्रांजल शील ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सफलता हासिल की है।

आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय रायपुर द्वारा जारी चयन की पहली सूची में ही प्रांजल शील का नाम शामिल हुआ है। उन्हें प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रांजल, राजकुमार एवं मौऊमिता शील के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि को उनके अथक परिश्रम के साथ-साथ माता-पिता और मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग एवं आशीर्वाद का परिणाम बताया जा रहा है।

प्रांजल की सफलता पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय दुर्गा चौक नगरी की प्रधान अध्यापिका पूर्णिमा साहू, शिक्षिकाएं रीतू बघेल, वंदना साहू, नीतू गुप्ता एवं यतीन्द्र गौर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !