प्रेम प्रसंग बना जानलेवा: पार्क में युवती की गला रेतकर हत्या, मरने से पहले लिखे आरोपी का नाम

0

 

प्रेम प्रसंग बना जानलेवा: पार्क में युवती की गला रेतकर हत्या, मरने से पहले लिखे आरोपी का नाम



सूरजपुर। जिले में रविवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नेहरू पार्क में 19 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवती बोलने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन उसने कागज पर कथित हमलावर का नाम लिखकर पुलिस को अहम सुराग दे दिया। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े सूरजपुर में एक अधिवक्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। रविवार शाम वह नेहरू पार्क पहुंची, जहां पहले से मौजूद युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि चाकू गले के आर-पार हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल युवती कुछ दूर तक भागने के बाद पार्क में ही गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान बोलने में असमर्थ राधिका ने इशारों से कागज और पेन मंगवाकर कथित आरोपी का नाम लिखा। रात करीब 10:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। युवती द्वारा लिखे गए नाम और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितेश राजवाड़े को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने कथित तौर पर युवती को पार्क बुलाकर उस पर हमला किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !