बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से भाई पर किया वार, बचाने आई मां भी हुई घायल

0

बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से भाई पर किया वार, बचाने आई मां भी हुई घायल

सिर,पीठ और जांघ पर गंभीर चोटें,युवक की हालत नाजुक; फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी,पुलिस जांच में जुटी



कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटपाड में शुक्रवार शाम एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर में मां के साथ भोजन कर रहे युवक पर उसके बड़े भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी हमले में घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, कोटपाड निवासी सलीम पटेल (24 वर्ष) अपने घर में मां रामोतीन पटेल के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई जितेंद्र पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बेटे को बचाने के प्रयास में मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटपाड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सलीम पटेल को 112 एंबुलेंस की सहायता से रात करीब 8:30 बजे फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !