चारामा CHC में जुआ खेलते पकड़े गए पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई, दो की संविदा सेवा समाप्त, तीन नियमित कर्मचारी निलंबित

0

 

अस्पताल में ताश की बाजी बनी नौकरी पर भारी, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

चारामा CHC में जुआ खेलते पकड़े गए पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई, दो की संविदा सेवा समाप्त, तीन नियमित कर्मचारी निलंबित



कांकेर, 28 जुलाई 2026। सरकारी अस्पताल को जुआ का अड्डा बनाना पांच कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। कांकेर जिले के चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ड्यूटी के दौरान जुआ खेलते पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जबकि तीन नियमित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को चारामा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में छापेमारी की थी। इस दौरान अस्पताल के भीतर कुछ कर्मचारी जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा, जहां जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.सी. ठाकुर के निर्देश पर विभागीय जांच कराई गई।

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभाग ने संविदा कर्मचारी धनंजय बंसोड़ और ईश्वर नेताम की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं नियमित कर्मचारी प्रकाश सिन्हा, गोविंद जुर्री और अरुण मंडावी को निलंबित कर दिया गया।

CMHO डॉ. आर.सी. ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अस्पताल मरीजों की सेवा का केंद्र है और वहां इस तरह की अनुशासनहीन गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अस्पतालों में अनुशासन बनाए रखना और यह संदेश देना है कि मरीजों की सेवा से जुड़ी संस्थाओं में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !