नगर पंचायत नगरी: वार्ड 09 में नाली निर्माण में देरी, पार्षद ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

0

 

नगर पंचायत नगरी: वार्ड 09 में नाली निर्माण में देरी, पार्षद ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


उत्तम साहू,नगरी (धमतरी): नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 09 (शहीद धर्मेंद्र साव वार्ड) में नाली निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी को लेकर वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सभापति व वार्ड पार्षद श्रीमती अल्का साव ने इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


डेढ़ माह से गड्ढा खोदकर छोड़ा, आवागमन बाधित



पार्षद अल्का साव ने पत्र के माध्यम से बताया कि नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन 16 अप्रैल को ही संपन्न हो चुका था। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से नाली निर्माण के लिए खुदाई करके रास्ते को ऐसे ही छोड़ दिया गया है और निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है।

​खोदे गए गड्ढों के कारण वार्डवासियों, राहगीरों, वाहनों और मवेशियों की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ठेकेदारों की मनमानी पर उठे सवाल

ज्ञापन में पार्षद ने ठेकेदारों की मनमानी और नगर पंचायत प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों पर नगर पंचायत का नियंत्रण पूरी तरह समाप्त प्रतीत होता है।


2 दिन का अल्टीमेटम, घेराव की चेतावनी

पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 2 दिनों के भीतर नाली निर्माण का कार्य गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शुरू नहीं किया गया, तो वार्डवासी नगर पंचायत नगरी का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !