चौथे और अंतिम सावन सोमवार को भी बच्चों को एसपी ग्वाले ने कराया फलाहार

0

 

चौथे और अंतिम सावन सोमवार को भी बच्चों को एसपी ग्वाले ने कराया फलाहार



उत्तम साहू 

नगरी-सिहावा। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पूर्व प्रधान पाठक एसपी ग्वाले द्वारा लगातार 10 वर्षों से फलाहार की व्यवस्था की जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को भी उन्होंने बच्चों के लिए फलाहार उपलब्ध कराया।

श्री ग्वाले ने प्राथमिक शाला कोरमुड़पारा सांकरा पहुंचकर संस्था में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती चंद्रकला कश्यप को सेब, केला एवं बिस्किट भेंट किए और इन्हें व्रत रखने वाले बच्चों में वितरित करने का आग्रह किया।

श्री ग्वाले का कहना है कि छोटी उम्र के बच्चे धार्मिक आस्था के चलते व्रत रखते हैं और दिनभर विद्यालय में अध्ययन के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक विकास और ऊर्जा के लिए पौष्टिक आहार बेहद आवश्यक है। उचित खान-पान का ध्यान नहीं रखने पर बच्चों में कमजोरी आ सकती है।

इसी उद्देश्य से वे प्रतिवर्ष सावन सोमवार के दौरान बच्चों को फलाहार उपलब्ध कराते हैं। इस पहल के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !