सड़क हादसों में डायल-112 बनी मददगार, तीन घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

0

 

सड़क हादसों में डायल-112 बनी मददगार, तीन घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल



धमतरी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा डायल-112 के माध्यम से त्वरित रिस्पॉन्स दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पहली घटना भखारा रोड स्थित ग्राम सिर्वे तालाब के पास हुई, जहां स्कूटी से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। घायल की पहचान संतोष धीमर निवासी तेलीगुड़ा, थाना रानीतराई के रूप में हुई। बताया गया कि स्कूटी चलाते समय संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर घायल हो गए। टीम ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया और उनके परिजन देवराम साहू निवासी सिर्वे को घटना की सूचना दी। इस कार्रवाई में ERV में तैनात आरक्षक फगेंद्र साहू एवं चालक हीतेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



वहीं दूसरी घटना सिहाद मोड़ के आगे राइस मिल के पास हुई, जहां दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पाइथन-1 भखारा की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।

धमतरी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, ताकि पुलिस टीम समय पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !