भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुनी ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी
नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल नगरी के महामंत्री रूपेंद्र साहू, पार्षद राजा पंवार एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाब देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के जन-जन को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करते हैं।
पार्षद राजा पंवार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाब देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

