शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक

0

 

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक



उत्तम साहू 

धमतरी, 17 अगस्त 2026। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त हो सके।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना: पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सप्तम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !