मुसीबत में मददगार बनी धमतरी पुलिस, सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर प्रधान आरक्षक ने सुचारू कराया यातायात

0

 

मुसीबत में मददगार बनी धमतरी पुलिस, सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर प्रधान आरक्षक ने सुचारू कराया यातायात



उत्तम साहू 

धमतरी, 17 अगस्त 2026। बारिश के दौरान सड़क पर अचानक पेड़ गिरने से बाधित हुए यातायात को धमतरी पुलिस के प्रधान आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं पेड़ हटाकर सुचारू कराया। पुलिसकर्मी की इस पहल ने न केवल ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, बल्कि मानवता और जनसेवा की भावना की भी मिसाल पेश की।

घटना रविवार 16 अगस्त की रात करीब 9:50 बजे की है। सिहावा रोड पर भोयना-अछोटा के मध्य पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर आ जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी।

इसी दौरान भोयना की ओर से आ रहे धमतरी पुलिस कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक की नजर सड़क पर गिरे पेड़ पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर वाहन रोका और स्वयं पेड़ को सड़क से हटाने में जुट गए। पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगा।

प्रधान आरक्षक की त्वरित कार्रवाई से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिली। रात के समय बारिश के बीच सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने की इस पहल की सराहना की जा रही है।

धमतरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही आपात परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर रहना पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !