सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, देशभक्ति के रंग में रंगा रक्षाबंधन

0

 

सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, देशभक्ति के रंग में रंगा रक्षाबंधन



उत्तम साहू 

नगरी,धमतरी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर धमतरी जिले की महिला मोर्चा की बहनों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डॉ. बिथिका बिस्वास के नेतृत्व में बहनों ने जवानों की कलाइयों पर प्रेम, सम्मान और देश की रक्षा के प्रति आभार से ओत-प्रोत रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति, भाईचारे और आत्मीयता से सराबोर रहा।

महिलाओं ने जवान भाइयों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ राखी बांधी और घर पर बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों से उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद जवानों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए देशभक्ति गीत गाए और नृत्य कर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभा रहे जवानों को यह एहसास कराना था कि देश की करोड़ों बहनें और माताएं उनके साथ खड़ी हैं। राखी के इन भावुक पलों ने जवानों और बहनों के बीच एक ऐसा पारिवारिक वातावरण बना दिया, जिसमें अपनों से दूर रहने वाले जवानों को भी घर-परिवार की आत्मीयता का अनुभव हुआ।

इस अवसर पर बहनों ने कहा कि जो भाई अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता किसी एक दिन तक सीमित नहीं हो सकती। उन्होंने ईश्वर से सभी वीर जवानों के सुखद, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके सकुशल अपने परिवारों के पास लौटने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव सहित प्रेमलता नागवंशी, दिनेश्वरी नेताम, चेलेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, ज्योति साहू, सुलोचना साहू, रितिक यादव, जागेश्वरी साहू, दमयंती साहू, डॉली सोनी, लता सोनी, नीलू रजक, रीता बंजारे, रितु साहू, पूर्णिमा बनपेला, प्रतिमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे, ममता सिन्हा, सुरजोतिन साहू, ईश्वरी पटवा, प्रेमलता साहू, गौरी प्रजापति, भानबाई कुंभकार, सुनीता साहू, मीनाक्षी साहू, निर्मला साहू, वंदना साहू, तिजिया कुंभकार, शेषबाई कुंभकार, रानी, निलिमा, माही, रिया, ओवी, निशा, हर्षिता, पूजा, दक्षता और अंकिता सहित बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रहीं।

रक्षासूत्र की यह डोर केवल कलाई पर बंधी राखी नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों और देशवासियों के बीच प्रेम, विश्वास और सम्मान का मजबूत बंधन बनी।

भारत माता की जय।
वंदे मातरम्।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !