जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने नगरी में बैठक कर किसानों और ग्रामीणों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने पर दिया जोर

0

 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने नगरी में बैठक कर किसानों और ग्रामीणों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं देने पर दिया जोर

व्यवस्थापकों, प्राधिकृत अधिकारियों एवं बैंक अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कार्यों की हुई समीक्षा


उत्तम साहू नगरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने नगरी में व्यवस्थापकों, प्राधिकृत अधिकारियों तथा बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर बैंक की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हितग्राही तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से किसानों को समय पर खाद एवं ऋण उपलब्ध कराने, स्व-सहायता समूहों को ऋण सुविधा प्रदान करने तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का विस्तार कर आम लोगों को आसानी से बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

अधिकारियों ने बैंक की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और आपसी समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में कहा गया कि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को सरल, सहज और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैंकिंग योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगरी जनपद की सभापति श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय लाल साहू, मंडल महामंत्री श्रीमती सुलोचना साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविशंकर दुबे, नगरी मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाईं एवं संजय सारथी सहित शाखा प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ठाकुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री नेमीचंद देव, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !