राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी चेन्नई में आकांक्षा ध्रुव का चयन

0

 

राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी चेन्नई में आकांक्षा ध्रुव का चयन

जीजामगांव की होनहार बेटी ने बढ़ाया धमतरी जिले का मान, सर्व आदिवासी समाज ने जताया हर्ष



उत्तम साहू 

धमतरी। जिले के कुरुद विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम जीजामगांव की होनहार छात्रा आकांक्षा ध्रुव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय विद्यालय कुरुद में अध्ययनरत आकांक्षा ध्रुव का चयन राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, चेन्नई में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और जिले में हर्ष का माहौल है।

आकांक्षा ध्रुव राजस्व विभाग में पटवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र ध्रुव की सुपुत्री हैं। उनकी माता रुखमणी ध्रुव गृहिणी हैं। परिजनों के अनुसार आकांक्षा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी, जिसका परिणाम उन्हें इस महत्वपूर्ण चयन के रूप में मिला है।

आकांक्षा के चयन से विशेष रूप से आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है। सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी ने उनकी उपलब्धि को समाज और जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को यदि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

इस उपलब्धि पर सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रावटे, कमलनारायण ध्रुव, जयपाल सिंह ठाकुर, ए.आर. ठाकुर, उदय सिंह नेताम, शिव नेताम, रामेश्वर मरकाम, सुरेन्द्र राज ध्रुव, वेदप्रकाश ध्रुव, गेवाराम ध्रुव एवं संतोष कुंजाम सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने आकांक्षा ध्रुव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार, समाज तथा धमतरी जिले का नाम रोशन करेंगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !