राखी से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, शिवानी बोलीं—‘विष्णु भैया ने बहनों को दिया राखी का तोहफा’

0

 

राखी से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, शिवानी बोलीं—‘विष्णु भैया ने बहनों को दिया राखी का तोहफा’

महतारी वंदन योजना की राशि से घरेलू जरूरतें पूरी करने में मिल रहा संबल, त्योहार की खुशियां हुईं दोगुनी



उत्तम साहू 

धमतरी, 23 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने का भरोसेमंद सहारा बन रही है। रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के दौरान जब परिवार की आवश्यकताएं और खर्च बढ़ जाते हैं, तब योजना की राशि महिलाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक संबल साबित हो रही है। धमतरी की शिवानी साहू के लिए भी महतारी वंदन योजना की राशि इस बार त्योहार से पहले खुशियों की सौगात लेकर आई है।

शिवानी साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उन्हें घर की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिलती है। घरेलू खर्च में आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार पर दबाव कम होता है और आवश्यक सामान की खरीदारी में सहूलियत होती है। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का माध्यम भी है।


‘विष्णु भैया ने राखी से पहले ही दे दिया तोहफा’

रक्षाबंधन को लेकर शिवानी के मन में इस बार विशेष उत्साह है। वे भावुक होकर कहती हैं, “हमारे विष्णु भैया ने राखी से पहले ही बहनों को महतारी वंदन की राशि देकर राखी का तोहफा दे दिया है। इससे त्योहार की खुशी और बढ़ गई है।” उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

शिवानी ने बताया कि त्योहारों के दौरान परिवार में रोजमर्रा की जरूरतों के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि काफी उपयोगी साबित होती है। इससे घरेलू सामान, बच्चों की जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में आर्थिक मदद मिलती है।


महिलाओं के आत्मविश्वास को मिल रहा आधार

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू आर्थिक निर्णयों में अपनी भूमिका मजबूत करने और जरूरत के समय परिवार का सहारा बनने का अवसर मिल रहा है। शिवानी का अनुभव बताता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जब सीधे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।


‘विष्णु भैया ने बहनों का मान बढ़ाया’

रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना शिवानी के लिए आर्थिक सहायता के साथ अपनेपन और सम्मान का संदेश भी लेकर आया है। वे कहती हैं, “विष्णु भैया ने बहनों का मान बढ़ाया है।” मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिवानी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं और परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !