युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए लाकेश्वर साहू ने मांगा युवाओं का समर्थन

0

 

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए लाकेश्वर साहू ने मांगा युवाओं का समर्थन



उत्तम साहू,नगरी। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नगरी पद के लिए प्रत्याशी एवं एनएसयूआई विधानसभा महासचिव सिहावा लाकेश्वर साहू ने सदस्यता एवं वोटिंग अभियान के दौरान युवा साथियों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही उनका परिचय है और युवा उनकी ताकत हैं।

लाकेश्वर साहू ने कहा कि एनएसयूआई विधानसभा महासचिव के रूप में उन्होंने लगातार छात्र-छात्राओं से जुड़े स्कूल-कॉलेज के मुद्दों को उठाया और उनकी समस्याओं को आवाज देने का प्रयास किया। संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में साथियों के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का भी उन्होंने दावा किया।

उन्होंने कहा कि अब इसी संघर्ष और अनुभव को युवा कांग्रेस के माध्यम से नगरी ब्लॉक के युवा साथियों के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प है। उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सुख-दुख में साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं और मांगों को संगठन एवं सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है।

उन्होंने कहा, “अब संघर्ष नया होगा, साथी वही होंगे। युवाओं के हक की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेंगे।”

लाकेश्वर साहू ने बताया कि 30 अगस्त से 29 सितंबर तक शाम 5 बजे तक सदस्यता अभियान एवं वोटिंग की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने नगरी ब्लॉक के युवा साथियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए उन्हें समर्थन देने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि “आपका साथ, आपका विश्वास और हमारी आवाज—मिलकर युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।”

लाकेश्वर साहू
प्रत्याशी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नगरी
एनएसयूआई विधानसभा महासचिव, सिहावा

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !