कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
उत्तम साहू
नगरी, 22 अगस्त 2026। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाला विकास एवं प्रबंध समिति तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री योगेंद्र भट्ट, प्राचार्य श्रीमती रामटेके एवं वरिष्ठ व्याख्याताओं की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री योगेंद्र भट्ट, पालक समिति सदस्य श्री सेन, प्राचार्य श्रीमती रामटेके, वरिष्ठ व्याख्याता श्री वरुण किरण, व्याख्याता श्रीमती किरण साहू, श्री धर्मेंद्र साहू, श्री अजय साहू, कुमारी आशा नेवला, श्रीमती जीतेश्वरी कुंजाम, श्रीमती विनीता साहू, श्रीमती मायावती सूर्यवंशी, श्रीमती अनुसूया मरकाम, श्रीमती रमा प्रजापति सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। योजना से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा।

