विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से छिंदपुर में लटकती विद्युत केबल की समस्या दूर

0

 

विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से छिंदपुर में लटकती विद्युत केबल की समस्या दूर

स्कूल मार्ग पर झूल रही बिजली की मुख्य केबल बनी थी खतरे का कारण, विद्युत विभाग ने तत्काल की कार्रवाई



                    पत्रकार ज्ञान शंकर तिवारी 

छिंदपुर। ग्राम पंचायत छिंदपुर में प्राइमरी स्कूल से केवट मोहल्ला तक सड़क के ऊपर से गुजर रही मुख्य विद्युत केबल काफी नीचे झूल रही थी। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। समस्या को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने चिंता जताते हुए मामले की जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजयुमो जिला अनुसंधान प्रमुख कृष्णानंद राठौर को दी।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृष्णानंद राठौर ने तत्काल विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित लाइनमैन से संपर्क कर मौके की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लटकती केबल को शीघ्र व्यवस्थित कराने का आग्रह किया।



इसके बाद विद्युत विभाग की टीम और संबंधित लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर प्राइमरी स्कूल से केवट मोहल्ला मार्ग तक झूल रही विद्युत केबल को ऊपर उठाकर सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित किया। केबल के दुरुस्त होने से सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं वाहन चालकों के लिए संभावित खतरा टल गया।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। उन्होंने समय पर पहल कर विद्युत विभाग तक समस्या पहुंचाने और उसका समाधान कराने के लिए विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर तथा विद्युत विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी ऐसी समस्याओं का समय पर निराकरण होने से दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !