बच्चों के स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम, बीपीएस घठूला में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

0

 

बच्चों के स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम, बीपीएस घठूला में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर बच्चों को किया जागरूक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति भी दिया संदेश



उत्तम साहू 

नगरी/घठूला। बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (बीपीएस), घठूला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोली खिलाई गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधान पाठक दामिनी सोनवानी ने स्वयं बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को कृमिनाशक दवा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।



उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया, ताकि वे स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकें।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भानुप्रताप कुंजाम ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र घठूला की आरएचओ वैदिनी देवांगन के मार्गदर्शन एवं संकुल समन्वयक संजय रेड्डी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय में निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों को यह संदेश भी दिया गया कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कार्यक्रम को लेकर पालकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !